Sunday, September 26, 2021

Speaking Scalpel

चूजे.....ओए चमन चूजे......क्या?......सुन नहीं रहा है क्या?.....तेरे से ही बोल रहा हूँ.......क्या इधर उधर ऊपर नीचे दाएँ बाएँ देख रहा है.......मैं बोल रहा हूँ........अरे नीचे देखो.....नीचे तो देखो। 

हाँ, अब सुना न.....मतलब मीम की भाषा में बात करता हूँ तो तुरन्त बातें समझ आने लगती है। अजीब चमन चूजे हो बे। हैं.......क्या कहा...... कि पिता जी ने कहा था- मेडिकल कॉलेज में ऐश ही ऐश है। अरे रुको.... जरा सब्र करो। अभी कॉलेज के रंग ढंग शुरू तो होने दो।

हाँ तो मैं कह रहा था कि शर्म नहीं आती न जरा सी भी। इस्तेमाल करने के बाद कूड़े की तरह बक्से में डाल कर बैग के अंदर फेंक देते हो। यार कम से कम इतना तो लिहाज करो कि कल को दोबारा मुझसे ही काम लेना है। ये क्या है कि केवल पानी से धोया और चल पड़े? कम से कम सैनिटाइजर या साबुन का उपयोग कर लो। तुम्हें तो शर्म आती नहीं है। लंच ब्रेक से ठीक पहले DH में हाथों से मांस चीरते हो और लंच ब्रेक में दाँतों से। तुम तो मतलब मस्त हाथ वगैरह अच्छे से सेंट वाले साबुन से धो कर दिन भर घूमते रहते हो। सड़ना मुझे पड़ता है फैट, फॉर्मेलिन और मांस की गंदी बदबू के साथ अंधेरे कमरे में।
हाँ, सही पकड़े हो। मैं डिसेक्शन बॉक्स का राजा स्कालपेल बोल रहा हूँ। कान खोल कर सुन लो.......ये जो तुम कलियों को खुश करने के चक्कर में मुझे प्रसाद की तरह बाँटते फिरते हो न और भँवरों की तरह मँडराते रहते हो.......बहुत गंदा कटेगा तुम्हारा। मैं काटता हूँ तो सबको दिखा लेते हो न.......घाव का खून.......इनके द्वारा कटेगा तो न दिखा पाओगे न छुपा पाओगे। जो तुम सपने देख रहे हो कि हंसों का जोड़ा बनाओगे और RP में PR करोगे, सब धरा का धरा रह जायेगा।

ओए चूजे की महिला सहपाठी......किधर चल दी मुँह दबा कर हँसते हुए। तुम भी सुनो। ये क्या दिन भर हा हा ही ही करती रहती हो? DH में घुसते ही बैग कोने में फेंक कर कैडेवर पर आड़ी तिरछी रेखाएँ मार देती हो। थोड़ा प्यार से नहीं कर सकती हो? किसका गुस्सा किस पर निकालती हो? एक तो ढंग से पकड़ना आता नहीं है और पकड़ती भी हो तो फिर हड्डियों तक काट देती हो। ये क्या है मतलब? 
वैसे तुम साफ सफाई रखती हो इसलिए तुम थोड़ी अच्छी हो लेकिन तुम अक्सर भूल कैसे जाती हो मुझे कमरे में अकेला तन्हा? 
ओ..... अच्छा...... जब सब भँवरे अपना स्कालपेल लाते ही हैं तो तुम भी ला कर भीड़ क्यों बढ़ाओ या क्यों गंदा करो? गज़ब चालाक हो तुम तो।

वैसे एक बात बताओ, ये क्या रोना रहता है तुम्हारा कि हम नहीं छूएंगे, ग्लव्स नहीं पहने हैं इसलिए। हम नहीं काटेंगे क्योंकि गंदा लग रहा है। जब डिसेक्शन के लिए हाथों से स्किन उठाना है, फ्लैप बनाना है, फैट क्लियर कर के संरचनाओं का अध्ययन करना है तब किनारे चली जाती हो नाक मुँह सिकोड़ कर और जब गुरु जी पढ़ाने समझाने आते हैं तो एक हाथ नाक पर रख कर धक्का मुक्की करती हो गुरु जी के पास खड़ी हो कर समझने के लिए। Hypocrisy की भी सीमा होती है।

खैर चलो तुमलोग पढ़ाई लिखाई में मन लगाओ और डॉक्टर बनो जो दिल-दिमाग-शरीर का इलाज करे। दिल काटने तोड़ने पटकने मटकने के लिए माई बाबूजी नहीं भेजे हैं तुमको मेडिकल कॉलेज में......समझे?..... हम भी चलते हैं पढ़ने।

संदर्भ:
चूजा: प्रथम वर्ष के छात्र।
मीम: इसका मतलब नहीं समझते तो बेटा निकलो पहली फुर्सत में।
पिता जी की बातें: अब क्या बताएँ, सबको यही सुनने को मिला है कि इसके बाद ऐश है उसके बाद ऐश है। मैंने तो ऐश की एशेज(ashes) को गंगा बहा दिया।
लंच ब्रेक: मांसाहारी लोगों को बड़ी घिन आने लगती है यार।
अंधेरा कमरा: dissection बॉक्स
हंसों का जोड़ा: कोरोना काल मे मेडिकल कॉलेज का हाल भाग 1
कलियाँ, भँवरे, RP में PR: RP में PR(एक पूर्व प्रकाशित रचना)
DH: Dissection Hall/ दिल्लगी हॉल- अब जैसी जिसकी जरूरत
रेखाएँ: Incision lines
कैडेवर: Dead body
संरचना: structure

तो स्वागत कीजिये अपनी प्यारी प्यारी टिप्पणियों से हमारी इस नई रचना का।
धन्यवाद
आपका वरीय/कनीय/मित्र
वरुण(2017 बैच)
फ़ोटो क्रेडिट: प्रफ्फुल राज 2020 बैच
©Inking Scalpel®

Sunday, August 29, 2021

RP में PR

हर कॉलेज में कोई न कोई ऐसी जगह जरूर होती है जो हंसों जोड़ों के समय बिताने के लिए सुप्रसिद्ध हो जैसे स्टेडियम, पार्क, कैंटीन, आदि। ऐसी जगह जिसके होने की जानकारी तो सभी को होती है लेकिन फिर भी उसके होने वाले विभिन्न प्रयोग की जानकारी कुछ को ही होती है। कॉलेज में मौजूद हर बच्चे को उस जगह के होने वाले उपयोग की एक अलग ही जानकारी होती है। सीधे बच्चों के लिए उस जगह का सामान्य उपयोग होता है। वह उपयोग जिसके लिए उसे बनाया गया था। बाकी दूसरी प्रजाति के बच्चों के लिए जैसी जिसकी जरूरत। कभी वो जन्मदिन मनाने के जगह के रूप में काम आती है तो कभी वैलेंटाइन का दिन मनाने के जगह के रूप में। अरे शरमाये नहीं, हमें सबकी ख़बर है। हम भी तो कॉलेज के ही "बच्चे" हैं। कभी वो जगह दोस्तों के संग देर रात तक बैठकर तारों से भरे आसमान निहारते हुए गुजरती है तो कभी टीचर्स के नामकरण संस्कार से ले कर उनके वर्गीकरण पर चर्चा परिचर्चा कुछ ठंडे पेय जल और नाश्ते के साथ करते हुए। कुछ बच्चे पेयजल के अलावा भी कुछ पीने की चीज कभी कभी ले आते हैं जैसे.......लस्सी, कोल्ड ड्रिंक,****, आदि। अजी हाँ, हम बच्चे अपने शिक्षकों का नए सिरे से नामकरण संस्कार भी करते हैं। कई बार बच्चे नए नए कॉलेज में आते ही अपने लिए जोड़ीदार की तलाश में लग जाते हैं ताकि वो उनके संग P से पढ़ाई भी कर सके। P से पढ़ाई वाले हँसों के जोड़े अक्सर पुस्तकालयों में बैठे पाए जाते हैं।बाकी P से कुछ और शब्द भी होते हैं जिनका अंदाजा आपको नीचे अंत में मिल जाएगा।

हमारे कॉलेज में इसी तरह का एक स्थान है जिसे हम बच्चे प्यार से RP कह कर बुलाते हैं। 
वैसे तो इस RP का एक अच्छा सा नाम है लेकिन हमने इसका भी अलग ही नामकरण कर रखा है- रोमियो पार्क/रास्कल पार्क। हाँ तो वापस लौटते हैं RP में PR के शीर्षक पर। यहाँ की सबसे अचंभित करने वाली बात मुझे ये लगती है कि इस पार्क को शाम में सब टहलने घूमने बैठने वालों से खाली करवा दिया जाता है। फिर थोड़ी साफ़ सफाई करवा कर अच्छे से यहाँ पार्क में लगी लाइट्स से जगमग कर दिया जाता है। अगर कोई देखे उस वक़्त तो पार्क से हमारे कॉलेज के मुख्य भवन के सामने का नजारा प्रथम राष्ट्रपति के मूर्ति के साथ हल्की रौशनी के साथ बहुत ही अच्छा दृश्य देता है (ये राज की बात है कि सबको निकाले जाने के बाद भी मुझे इस दृश्य के बारे में कैसे पता है?)। 
अब ये तो पता नहीं कि सभी घुमक्कड़ जंतुओं और विद्यार्थियों को पार्क से बाहर कर के इतनी रौशनी कर के राष्ट्रपति जी को ऐसा कौन सा आंनद मिलता है। लेकिन ठीक है सबकी अपनी व्यक्तिगत जिंदगी होती है। मूर्ति की भी होगी जो वो हम सबके सामने बिताने में कतराते होंगे। वैसे सूत्रों से पता चला है कि राष्ट्रपति जी ने अक्सर अंधेरे में अपने सामने कुछ कलियों को खिलते खिलखिलाते देखा है। कुछ भँवरों को रात में पार्क में इधर उधर भटकते देखा है। खैर अब हम प्रकृति माता से तो कुछ नहीं कह सकते लेकिन फिर भी अगर प्रकृति में मौजूद कलियों और भँवरों तक हमारी यह रचना पहुँचे तो उनसे अनुरोध है कि राष्ट्रपति जी की व्यक्तिगत जिंदगी को भी थोड़ा ध्यान में रखें और फिर अपने कार्यों में संलग्न होवें। 
बाकी RP में PR की घटना कोई नई नहीं है। गुप्त सूत्रों की माने तो इसका इतिहास काफी पुराना है। RP शुरू से ही PR की जगह रही है। इसके पीछे एक पुरानी मान्यता छुपी है। जिसके अनुसार RP में PR करने से परीक्षाओं का परिणाम काफी हद तक बदल सकता है क्योंकि पार्क में करने से आप प्रकृति के करीब होते हो तो आपका तनाव काफी कम रहता है। आप मन से कर पाते हो........... P से पढ़ाई। बाकी जिसकी जैसी जरूरत वैसे उसके विचार और वैसा उसका परीक्षा में प्रदर्शन। खैर RP में PR (पढ़ाई रोजाना) तो मैंने भी किया है। खासकर परीक्षा के दिनों में जब Viva चल रहा हो या शुरू होने वाला हो तो उसके पहले RP में ही PR (पढ़ाई रोजाना) होती थी। ये तो आपने भी किया होगा।

अब हम चले पढ़ाई करने अन्यथा हमें सिलेबस का तनाव हो जाएगा और हमारे संग तो कोई जोड़ीदार भी नहीं है। बाद में सभी कहेंगे कि RP में PR वाले हमारी P से पढ़ाई की बेइज्जती करते रहते थे, अब तुम्हारा P से परिणाम बिगड़ गया न।

सन्दर्भ:
RP- अब तक तुम्हें इसका मतलब नहीं पता चला? डे स्की हो क्या? कॉलेज में रहा करो तब न पता रहेगा।
PR- पढ़ाई रोजाना/प्यार रोमांस(जिसकी जैसी जरूरत)
हंसों का जोड़ा- कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज का हाल भाग 1
बच्चे- कॉलेज में पढ़ने वाले हम सब विद्यार्थी(खासकर UG वाले)
****- 18+ पेय पदार्थ, छोटे बच्चों के समझने की चीज नहीं है।
पुस्तकालय- लाइब्रेरी
रोमियो पार्क- हंसों के जोड़े के लिए
रास्कल पार्क- बकैतीबाज दोस्तों के समूह के लिए
घुमक्कड़ जंतुओं- कैंपस के नामुराद कुत्ते
कलियाँ- हैं....बड़ी उत्सुकता है जानने की? जो आप सोच रहे हो वही।
भँवरे- ऊपर वाला सोच लिया तो ये भी पता कर लो
संलग्न- involve

धन्यवाद
आपका वरीय/कनीय/मित्र
वरुण (२०१७ बैच)
©Inking Scalpel®

Friday, July 9, 2021

महिला छात्रावास के सामने टूटी चारपाई

शीर्षक से लग रहा कि लेखक ने महिला छात्रावास की एक और टूटी हुई चीज पकड़ ली जैसे पिछले बार महिला छात्रावास की टूटी चारदीवारी थी।

खैर इस बार ये टूटी हुई चीज भी चारदीवारी न हो कर चारपाई है(लेखक को नंबर चार......से क्या है प्यार?)। लेकिन ये गर्ल्स हॉस्टल की ही संपत्ति है या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता(गुप्त सूत्रों से संपर्क नहीं हो सका है)।

महिला छात्रावास, जैसा कि पिछले बार बताया कि, हमेशा से लड़कों/पुरुषों के लिए एक कौतूहल का विषय रहा है चाहे तो आप इस बारे में बातें करते हुए पूरी रात गुजार सकते हैं। बस बातें मजेदार होनी चाहिए और छात्रावास की सिर्फ चारदीवारी पर केंद्रित न हो कर इसके मुख्य निवासियों पर होनी चाहिए(अरे भाई हम उन निवासियों की जीवनशैली और उनकी समस्याओं पर चर्चा की बात कर रहे हैं.......आप भी न कुछ भी सोच लेते हैं)।


अभी कुछ दिनों पहले मैं लोकडौन के बाद घर से वापस कॉलेज कैंपस लौटा। 

ये भी अजीब ही विडंबना है हम मेडिकल के छात्रों की। परीक्षा न हो तो कॉलेज को कोसते हैं और परीक्षा होने की सूचना आये तो टालने के बहाने ढूंढते हैं (खुद ने पढ़ाई नहीं की इस बारे में सोचने पर विषादग्रस्त होने का खतरा रहता है)।


घर से लौटने पर कैंपस में एक मजेदार चीज देखी। अब ये तो सर्वविदित है कि युगों युगों से महिला छात्रावास के सामने वाला पेड़ ही हम मेडिकल के छात्रों की असली मंजिल PMT रही है। जिसके लिए ही कई लोग AIPMT अर्थात नीतू जी(NEET UG) को अपनी परीक्षा के नंबर से रिझाने में लगे रहते हैं(जी हाँ, सही सुना आपने। कोटा के बच्चों को जब अपनी जवानी के शुरू में "उनके" कांटेक्ट नंबर के लिए मेहनत करना चाहिए तब वो टेस्ट में आने वाले नंबर के लिए मेहनत करते हैं)।


हमारा कॉलेज PMT से आगे बढ़ कर कुर्सी/बेंच तक पहुंच गया है(हम नई पीढ़ी के बच्चे हैं)।

गर्ल्स हॉस्टल के सामने PMT की छाँव में हमेशा लोहे की आपस में जुड़ी हुई 3 कुर्सियों वाली बेंच लगी रहती है। वो भी वहाँ इसलिए रखी हुई है क्योंकि उसमें जो बीच वाली कुर्सी थी वो किसी ने उखाड़ दी थी। अब वो दो गज की दूरी(क्योंकि हम कोरोना के नियमों का समर्थन करते हैं......दूरी की मजबूरी) वाली दो कुर्सियाँ बन गई हैं जो अब जुड़ी हुई हैं और रखी हुई है गर्ल्स हॉस्टल के सामने। अक्सर वो कुर्सी हॉट सीट रहती है हंसों के जोड़ों (कपल्स) के लिए।


कल मजेदार चीज ये देखी कि उसके सामने अब किसी ने चारपाई डाल दी है वो भी एक पैर टूटी हुई। अब ये समझ नहीं आ रहा कि किसी ने चारपाई तोड़ कर वहाँ डाल दी या वहाँ डाल कर तोड़ दी! चारपाई टूटने का तो मतलब समझते हैं ना आप?(हम फ्रैक्चर की बात कर रहे हैं.......बाकी आप जो सोच रहे हैं वो भी हो सकता है।)

अब इस चारपाई के वहाँ पहुँचने का इतिहास और उसका वर्तमान में इस्तेमाल क्या है? इस बारे में जाँच समिति का गठन करेंगे। आपको जवाब पता हो या आप इस जाँच समिति के सदस्य बनना चाहते हो तो नीचे टिप्पणी कर के जरूर बताइएगा।


संदर्भ व शब्दकोष:

शीर्षक में "टूटी" का प्रयोग विशेषण(adjective) का तौर पर है या क्रिया(verb) के तौर पर?

महिला छात्रावास की टूटी हुई चारदीवारी- इसी ब्लॉग में पहले से प्रकाशित एक रचना

विडंबना- दुविधा/समस्या

विषादग्रस्त- डिप्रेशन

PMT - पिया मिलन ट्री

नीतू जी - NEET UG हमारे कोटा वाले गुरु जी के द्वारा दिया गया नाम

कोटा- आप अपने शहर और प्रिय शिक्षक का नाम सोच लीजिये

हंसों का जोड़ा- कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज का हाल भाग 1

चारपाई टूटना- अब इसका अर्थ भी बताना पड़ेगा?



आपका वरीय/कनीय/मित्र

वरुण(२०१७ बैच)

©Inking Scalpel®

Thursday, July 1, 2021

पारिवारिक चिकित्सक दिवस

जिंदगी की पहली

शिशु चिकित्सक(माता),

मनोचिकित्सक(पिता),

आयुर्वेदिक चिकित्सक कड़वी दवाई वाले (भाई),

होमियोपैथी चिकित्सक मीठी गोली वाली(बहन),

हड्डी रोग विशेषज्ञ(चाचा मामा), 

प्रसूति रोग विशेषज्ञ(बुआ मौसी), 

सामाजिक रोग विशेषज्ञ सर्जन (फूफा मौसा), 

गृहस्थी रोग विशेषज्ञ रेडियोलाजिस्ट(चाची मामी),

पारिवारिक रोग विशेषज्ञ डायग्नोस्टिक पारा क्लीनिकल(दादा नाना), 

खान पान विशेषज्ञ डायटीशियन(नानी दादी)

और सब बीमारी का इलाज करने वाले औषधि विभाग चिकित्सक(मित्र बन्धु सहपाठी सीनियर जूनियर)

को चिकित्सक दिवस पर मेरा प्रणाम और धन्यवाद।

🙏🏻🤗😁

ध्यान देने योग्य बातें:

1.मित्रों को गुप्त रोग विशेषज्ञों की भी संज्ञा दी जा सकती है।

2. बाकी विभाग के चिकित्सकों की रिश्तों में तुलना अभी बाकी है।

3. कृप्या कमेंट कर के बताएँ कि आपने अपने परिवार के किस रिश्ते में किस विभाग के चिकित्सक को देखा है।


आपका वरीय/कनीय/मित्र

वरुण एकलव्य

(२०१७ बैच)

©Inking Scalpel®

Friday, May 28, 2021

महिला छात्रावास की चारदीवारी

महिला छात्रावास की चारदीवारी


प्रकृति ने भी महिला छात्रावास की चारदीवारी  पर धावा बोल दिया। पहले अक्सर सिर्फ कुछ सज्जन पुरुष ही उस पर सेंध लगाया करते थे। उस टूटी हुई चारदीवारी की चर्चा आज रिम्स के हर एक प्रेमी जोड़े की चुहलबाजी का हिस्सा रहेगी। कुछ जोड़े उस टूटी हुई चारदीवारी की खिल्ली उड़ाएंगे तो कुछ जोड़े छात्रावास प्रबंधन को सुंदर शब्दों से नवाजेंगे। कुछ नए नए बने तोता मैना की जोड़ी को उसमें से आजादी की हवा आती हुई सी दिखेगी( फर्स्ट ईयर के प्रिय जूनियर्स)। 

इस कैंपस के कुछ जिम्मेदार छात्र दिन में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो कर शायद अपने दोस्तों संग विस्तृत चर्चाएं भी करेंगे लेकिन रात होते होते वो भी उस गिरी हुई पेड़ की टहनी की ऊंचाई नापते हुए नजर आएंगे। अरे भाई आज बारिश हुई है तो ठंड तो लगेगी ही न तो बस उसके लिए। आप भी न जाने क्या क्या सोच लेते हैं। 


यूं तो महिलाओं का छात्रावास लड़कों के बीच अक्सर ही कौतूहल का विषय रहता है। खैर इनमें भी लड़कों का क्या कसूर। ये तो मानव की जिज्ञासा ही है जो हर कैद चीज का रहस्य जानने को लालायित रहती है और कुछ हॉर्मोन्स का भी इनमें योगदान होता है(अरे भाई मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं तो थोड़ा बायोलॉजी का ज्ञान नहीं पेलेंगे तो कैसे पता चलेगा)। 


खैर लड़कियों के छात्रावास में प्रवेश करने का अनुभव तो मुझे कभी मिला ही नहीं लेकिन गुप्त सूत्रों(नाम लेंगे तो देशद्रोही साबित हो जाने का खतरा है) से पता चला है कि ये भी एक अलग ही दुनिया होती है। ऐसी दुनिया जिसमें चारो तरफ सिर्फ लड़कियाँ होती है। पुरुष प्रजाति के नाम पर बस गार्ड जी और मेस वाले भैया दिखते हैं। वैसे तो इस दुनिया किसी भी बाहरी व्यक्ति(चाहे वो अंदर रह रही लड़की का पिता ही क्यों न हो) का आना जाना सख्त मना है खासकर तब जब वो पुरुष हो।


लेकिन फिर भी अक्सर दूध वाला, न्यूज़पेपर वाला, पानी वाला, आदि का आना जाना लगा रहता है(शायद ये लोग पुरुष ही नहीं............. महापुरुष हैं)। 

कई बार तो हमारे तरफ़ के लड़के दूध वाले और मेस वाले भैया को पटाने में लगे रहते हैं कि भैया हमको भी एक दिन के लिए खाना दूध पहुंचाने के काम पर रख लो। बेचारे गरीब छात्र पार्ट टाइम जॉब की कोशिश कर रहे हैं (आपने कुछ और सोचा?)। 

खैर एक बात तो है कि अंदर रहने वाले पुरुष प्रजाति के सदस्य बड़े मौज में रहते हैं। जब चाहा जिसको टोक दिया डांट दिया वार्डन को कॉल करने की धमकी दे दी। 


(स्पेशल टिप- हालांकि गुप्त सूत्रों से पता चला है कि इन लोगो को एक डब्बा मिठाई और एक बोतल दारू से आराम से पटाया जा सकता है।)


वैसे इस चारदीवारी की कुछ दिन पहले ही मरम्मत हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था के नए पुख्ता इंतजाम हुए थे लेकिन वो शायद दरवाजों के आसपास के चार ईंटों की ही सीमा तक सीमित रह गई थी शायद पैसों की कमी हो गई होगी(या फिर नियत......)।

खैर प्रकृति से पहले भी कई बार इस चारदीवारी पर सेंध मारने की कोशिशें हुई हैं। कई कोशिशें तो कामयाब भी हो गई और किसी को कानों कान खबर तक नहीं हुई। 

कुछ अफवाहें तो कहती हैं कि इस तरह की पहली लोकप्रिय सफल कोशिश हमारे कॉलेज के ही एक शिक्षक के द्वारा की गई थी और वो भी तब जब वो यहाँ अपने छात्र जीवन का मजा ले रहे थे। अब भी जब उनको देखता हूँ तो लगता नहीं है कि यही वो इंसान है जिसने ऐसा दैवीय चमत्कार दिखाया होगा। खैर गुरुजी के चरणों में दंडवत प्रणाम क्योंकि उन्होंने शालीनता से सभ्यता की मर्यादा का मान रखते हुए अंदर गए और बिना किसी को कोई परेशानी दिए बाहर भी आ गए। 

वैसे गए तो हम भी एक दो बार हैं लेकिन बाकायदा गार्ड से बात कर के और वो भी मेडिकल इमरजेंसी के कारण (देखिए हम शरीफ़ हैं........वो बात अलग है कि वापसी में बाइक खराब होने का बहाना कर टहलते हुए लौट थे)। 


लेकिन यार जो कहो अंदर का नजारा सच में लुभावना होता है। एक तो चारो ओर फूलों(सच के फूलों की बात कर रहा हूँ, कोई उपमा नहीं है) की क्यारियां लगी हुई है और सुबह की सैर के लिए रास्ते बने हुए हैं। रात में भी अंदर लगभग हर जगह रौशनी रहती ही लेकिन फिर भी कई ऐसी जगहें हैं जो अगर इस चारदीवारी के बाहर रहती तो दिन क्या रातों को भी गुलजार रहती। 

वैसे तो कई बार हमारे क्रिकेट खेलने वाले बंधु चारदीवारी के अंदर जा चुके हैं लेकिन उन्हें भी 15 कदम से ज्यादा अंदर जाने का अनुभव शायद ही मिला हो। लेकिन ये बात तो रहती है कि अंदर गई हुई गेंद को ढूंढने में अक्सर ज्यादा समय लग जाता है, शायद गेंद किसी झाड़ियों में खो जाती होंगी(या फिर नजरें..….)।


आपका वरीय/कनीय/मित्र

वरुण(2017 बैच)

©Inking Scalpel®

Saturday, March 13, 2021

कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज का हाल भाग-२

दूसरा भाग:

चार पाँच सीनियर लड़के एक स्वीट्स एंड स्नैक्स की दुकान पर खड़े थे और वहाँ एक होस्टल का जूनियर अपने डे स्की बैचमेट के साथ आ जाता है। सभी के मुहँ पर मास्क है। डे स्की बैचमेट अपने दोस्त को छोटी सी ट्रीट दे रहा होता है।

डे स्की जूनियर: "चल ना बे! क्या सोच रहा है?"
होस्टल वाला जूनियर: "भाई रुक जरा, एप्रोन के बटन तो लगाने दे।"
डे स्की जूनियर: "अरे चल ना यार, एक तो इतनी गर्मी है ऊपर से तू बटन लगा रहा। रहने दे ना, वैसे भी कौन सा यहाँ कोई सीनियर है? " फिर रुक कर दोबारा बोला:
"चल आज मैं तुझे पार्टी देता हूँ और ये पार्टी उन कंजूस सीनियर की तरह नहीं है कि रात भर जम के पेला और फिर बस एक समोसा और कोल्ड ड्रिंक दे कर भेज दिया।"

तभी होस्टल वाले जूनियर की आँखें सीनियर्स की घूरती आँखों से टकराई।

(अब यहां से बातें आंखों के इशारे में होगी)

सीनियर ने मन में सोचा- "ई कौन से चींटी महल का तोप है बे? ई हमलोग को पहीचानता नहीं क्या?"
होस्टल जूनियर ने आंखों से विनती की- "माफ़ कर दीजिए बॉस! आइंदा से ऐसा कभी नहीं होगा।"
सीनियर ने मन में सोचा- "इसको तो बेटा अब अलग से बुलाऊँगा परिचय सत्र में, मुर्गे की तरह बांग दिलवा कर अंडा देते हुए हीरोइन की तरह नाचेगा ये अब तो।"
होस्टल जूनियर ने फिर से इशारों में विनती की- "प्लीज प्लीज बॉस हमको छोड़ दीजियेगा । मम्मी कसम, हम अब कभी भी इसके साथ नहीं घूमेंगे। गलती हो गया बॉस।"
सीनियर ने होस्टल वाले जूनियर को आँखें तरेरी- "तू तो साला पवनवा है........ तुमको तो हम शरीफ समझते थे लेकिन तुम भी.........रुको बेटा अब पूरा बैच को बुलाएंगे परिचय सत्र में।"

विशेष बिंदु- कृप्या इसे सिर्फ हास्य व्यंग्य ही समझे, जिसका वास्तविकता से कोई संबंध नहीं है  (केवल बाहर वालों के लिए, बाकी अंदर की बात तो कुछ और ही है)।

इस भाग पर टिप्पणी देंगे तभी अगले भाग का प्रकाशन होगा।


धन्यवाद

आपका वरीय/कनीय/मित्र

वरुण(2017 बैच)


©Inking Scalpel®

Friday, November 20, 2020

कोरोना काल में मेडिकल कॉलेज का हाल भाग-१

प्रथम भाग:

दो वरीय हंसों का जोड़ा (अर्थात सीनियर कपल) मास्क लगाए हुए कॉलेज कैंपस में विचरण कर रहा है और बगल से मास्क लगा कर एक कनीय चूजा (अर्थात जूनियर लड़का) गुजर रहा है।

बॉस(वरीय हंसों के जोड़ा में पुरुष प्रजाति ) की सोच: ई नमूना कौन है बे? मास्कवा पर कुछो समझे नहीं आ रहा। साला टुकुर टुकुर इधर देख रहा है। अच्छा साला पवनवा है लगता है, इसका तो अलग से खबर लेंगे रात में बुलाएंगे इसको परिचय सत्र में। साला ढंग से 1 महीना हुआ नहीं है और हमरी बंदी पर नजर मार रहा है।


मैडम(अब इनके बारे में क्या बताएं, नशीली आंखों से ही खूबसूरती झलकती है) की सोच: न जाने काहे बुला लिया है मिलने को और अब बुलाया भी है तो उधर लड़का लोग का हॉस्टल का दरवाजा तरफ ही देख रहा है, ई नहीं कि हमरी ओर भी जरा देख ले। कितना कुछ पढ़ना है, परीक्षा नजदीक है। अच्छा ......उ तो कोई जूनियर लड़का जा रहा है ना, इधर बार बार काहे देख रहा है उ। ई सब लड़का लोग का अलगे नाटक चलता रहता है। अब हमसे 2 मिनट और ये कुछ नहीं बोला तो हम चल जाएंगे, हाँ नही तो।


कनीय लड़का की सोच: अच्छा है कि मास्क लगा लिए हैं, अब मस्त जीन्स टीशर्ट पहिन कर पर्फ्यूम मार कर फोकस में घूमेंगे, कौनो पहचानेगा भी नहीं........... अरे राम! राम! राम! ई किसको देख लिए भाई? .......साला लंगूर के हाथ में अंगूर। ई तो वही बोसवा है ना जो आँखें दिखा कर डरा देता है। इसको तो साला सबका नाम तक याद रहता है, लगता है कि दवा छोड़ कर हमहि लोग का नाम रटता रहता है। ई देखो तो कितनी खूबसूरत और मासूम मैडम को घुमा रहा है और एक हमरे बैच में सब की सब नकचढ़ी और बहन जी भरी पड़ी हैं। ना अक्ल न शक्ल और भाव खाती है किलो भर का जैसे भाव से ही पेट भरेगी। अरे बाप रे! ई बोसवा तो इधरे देख रहा है। भाग रे पवनवा मास्क टाइट कर के नहीं तो रात में पैंट ढीला और गीला दोनों करवा देगा ई बोसवा।



आपकी मेरी बातें: बस अब आपके प्यार का इंतजार है, मिलेगा तो इसके और भी भाग लिखूंगा अन्यथा इसका सफ़र यहीं तक था। धन्यवाद। कृप्या टिप्पणी करें कि आपको इसमें क्या पसंद आया।


आपका वरीय/कनीय/मित्र

वरुण (2017 बैच)

©Inking Scalpel®

Wednesday, July 1, 2015

कितना पढ़ेगा रे - the xaam saga in medical college

"अरे कितना पढ़ेगा रे?"
"कहाँ कुछ पढ़े हैं? सब तो बकिये है बेटा!'
"KC मत करो. बेटा सब तो रंग दिए हो और हमको उल्लू बना रहे हो "
"कहाँ रे!एक ही तो रीडिंग किये हैं. कहाँ कुछ याद रहता है?'
"अरे तो कौन मारे honours लाना है, बस पास हो जाना है और क्या?"
"हाँ! हाँ! बोल्बे करोगे. बेटा जब मार्क्स आएगा तो मालूम चलेगा. मेरा तो विकेट गिर जाएगा. इस बार suplee पक्का है. बेकार आ गए मेडिकल कॉलेज में. साल भर पढो और फिर क्साम टाइम भी पढो. ....मेरा दोस्त लोग इंजीनियरिंग कॉलेज में है, साल भर अंग्रेजी फिल्म देखता है और एग्जाम टाइम में नोट्स रट के पास हो जाता है.किस्मत अपनी अपनी. मेरा भी हुआ था AIEEE में , किस्मत में कुत्ता **** था कि छोड़ के आ गए यहाँ. कितना अच्छा कांसेप्ट था मेरा फिजिक्स में. यहाँ तो बायोलॉजी में बस रटते रहो. हमसे तो रटा नहीं जाता है भाई. अब क्या करें? मेडिकल साइंस में और है ही क्या? बिना रटे तो कुछ भी संभव नहीं है यहाँ."

ऐसा ही कुछ माहौल होता है, हर बार, हर बैच के साथ,हर एग्जाम के पहले, लगभग इंडिया के हर मेडिकल कॉलेज में. सब हॉस्टल की लॉबी में बदहवास से भागते नज़र आते हैं. और सबसे वही चिर परिचित सवाल-" कितना पढ़ेगा रे?" और वही चिर-परिचीत जवाब. मगर कमाल है की कोई  बोर नहीं होता.


to be contd...



Thursday, July 17, 2014

LETTER TO AMIR KHAN

LETTER TO AMIR KHAN
[a work of compilation from facebook/news/tv/personal opinion of various doctors]


From- ALL MEDICOS N DOCTORS.

Dear Mr. Amir Khan,
 “NOT ALL DOCTORS ARE GREEDY”
“THERE IS NO PROFESSION THAT IS ABSOLUTELY CLEAN”
“DOCTORS ARE OBLIGED TO SERVE BY CHOICE, NOT BY COMPULSION”

Sir,
I have been a big fan or your work, life and principles. I am also a fan of ‘Satyamev Jayate’.
I saw your show on the status of medical healthcare in India on star plus and doordarshan. It highlighted to society the concern about the healthcare that it receives at the hands of brutally dishonest and unethical doctors also known as ‘maut ke saudaagar’. Web- Link of that episode is-
 I understand that there are sections of the medical fraternity that behave in ways that do not bring glory to the profession but I was shocked to see the episode on 27th May, 2012. You are an Icon. You should have thought well and done the homework before doing such a biased show. There are only two people in the film industry that are being taken seriously by the thinking class of society, you and Amitabh Bacchhan. So, when you give such a biased and one sided version of a story, it hurts. Speaking about such a thing on a “commercial” TV show is bad. (I am sure you have taken a big amount, only doctor are supposed to do charity and social work, not actors!!! Right! ) I want to highlight few important points here. And yes I am qualified to make observations as I am a medical student. Dear Mr. Aamir Khan, I have been trying hard but cannot get over the fact that you can 'sell' ignorance with such ease and honor.


1. You said that the most brilliant students who take up medicine, should take it only for service to mankind, they should go to other fields if they want to earn. What do you mean when you say ' People of high IQ and desire to earn money should not become doctors’? Why? Are doctors not allowed to earn and spend a good life? Are we living in imperialism? Why aren’t doctors allowed to have an ambition?? How can a person who earns 4 crores for an episode of a so called 'social' show decide on what should be an individual's ambition and financial status!! Why can there be no doctors who earn well for their professional skills and do not indulge in malpractices? It just reflects your hypocrisy.
It’s not a fight sir but we have few questions for you and public
1. Does a doctor get any special discount on MRP of consumer goods?
2. Does any school waive its fees for a doctor's kid?
3. Does a doctor get any special tax rebate?
4. Does the govt. gives permanent jobs to doctors in village?
5. Does the court convict the people who attack doctors on duty?
6. Does a doctor get any discount on railway, airplane
ticket, or petrol?
7. Is the doctor responsible for poor health infrastructure or the
politicians whom you elect on the basis of caste, religion or quota sops?
8. Does Amir Khan treat u when you are ill?
9. Why should a doctor not be paid well for saving your life? Or
is it that your life is worthless?
10. Is Amir Khan promoting good health by doing ads for
coca-cola and earning millions?
11. Why should a doctor sacrifice his life and happiness
for you? What have u done to deserve it?


2. You said since 2001, government opened 31 medical colleges and 106 private institutes were opened. Please note that today in India; there are a total of 181 Private and 152 Govt Medical colleges. So the number is not as bad as you projected. Don’t project only the time period which suits your story. Either you give a complete picture or do not give a picture at all and also, please find out how many of these private colleges are owned by politicians? 95% of Private colleges in India are owned and run by politicians. It is a bloody nexus between politicians and MCI. The corruption by politicians is to be blamed for the mess, not doctors!!!

3. One of your guests (Dr. Gulhati) said that doctors ask for 30% commission from Pharmacy companies to write their drugs. That is baseless, over-the-roof and sensationalizing the matter. That is as true as “Most Leading actors ask newcomers to sleep with them” or “Lawyers take money from both the sides in a legal battle” or “Most chartered accountants teach their clients how to save tax and also pass info to taxman on where his client saved tax”. I know all of you will shout “Where is the proof?” So are doctors!!! I am not trying to sensationalize things as you did on your show by shading those fake tears, but just trying to project that allegations are easy to make. I know you will say that this was the opinion of our guest, and not yours. But you provided a platform for these fake allegations.


4. You compared the numbers of Licenses cancelled in England and in India. I must say your team is quite resourceful and please collect and compare following details also –
a. Number of doctors beaten on duty by goons from various political outfits in government hospitals in UK and India in last 10 years, and also the number of people convicted for such crime.
b. The Stipend (Salary a post- graduate trainee doctor/intern gets) or Salary, living standards and the doctor: patient ratio and accommodation facilities provided to the doctors of the two countries.
c. The duty hours and working conditions of the doctors of the two countries 
d. The academic and research infrastructure being provided to the medical students.



5. Your guests and audience (the words were almost put in their mouth) said that private colleges charge a capitation fee of 40–50 Lacs for MBBS; you should have also produced some evidence of such practice. Like you call a victim in all your episodes, why not here? And do the same story on Engineering, Architecture, Law and MBA colleges; do you think they are clean? Why to target doctors alone? You spoke about doctors buying medical degrees for 40-50 lakh rupees. Here are some figures for you. In 2011, 2, 21,867 students appeared for an entrance examination into medicine called the All India Pre Medical Test (AIPMT). They were competing for 1887 medical seats in government colleges. After listening to your show, every doctor who has worked tirelessly and endlessly to get into the profession, and in spite of ALL odds, qualify as a doctor will be viewed with suspicion by his society, as someone who may have “bought” his degree. You have condemned me, and thousands, perhaps lakh of young and upcoming doctors like me, who struggled among 2, 21,867 people to get those 1887 seats, to a lifetime of suspicion and ignominy. You then went on to chat with a gentleman from Wales about how he had to flee India due to rampant malpractice. In doing so, you have encouraged thousands of young Indian minds into falsely believing that the west is the destination where they will have a clean, ethical and well paying job. You have just doubled the brain-drain singlehandedly, Mr. Khan. And you have condemned every Indian to losing the best minds they could have had treating them in India.



6. Why only Doctors are being forced to work in rural and government hospitals after their study? Why only we should pay government if we don’t want to do it? The rural/Govt sector needs help of Engineers, Lawyers, Chartered Accountants and MBAs also. Why aren’t the Engineers sent to rural areas to design and monitor roads and industrials development? Why aren’t the Lawyers forced to work as Public prosecutors before they can join some big foreign corporate firm? Why aren’t the CAs asked to work in CAG office and various other government financial sectors before joining Multinational Giants? Now government wants that doctors should not immigrate to other countries without asking them. Why? Are the IIT/IIM students stopped before they flee to foreign countries for big fat salaries? So, why only us? What is it that government of society has done for doctors that they should repay? They bloody can’t even protect them from goons while on duty.


7. You say that doctors are writing unnecessary and costly medications. Do we decide the price of a drug? Do we manufacture or give license to drug manufacturers? Controlling the price of essential drugs is a government job. We are helpless. Sir, it’s easy to point fingers. We don’t say that all is well. But all is not well anywhere. It’s a different thing creating awareness about dowry or female feticide. But it’s entirely different to comment on such a technical and complicated issue without getting into the details of it. You have maligned the entire medical fraternity. For every 10 doctors who are doing wrong, there are more than 1000 healers. You owe us an apology!!! This issue is not as simple as you think it is! Please show stories which are unbiased and straight-forward. You cannot do justice to such an issue, especially after charging a whooping amount for creating awareness!!!(We hear that Amir has charged 3crores for episode of satyamevjayate in which he spreads the message to doctors that they should not make money and do social service!! How sacred!! I don’t know if it’s true, but well, it’s the season of allegations. Doctors may be doing little social service, but at least we are not charging for it".

Coming to generic drugs, yes, a large amount of rural population should have access to cheap generic drugs. But one should not forget the pharmacy companies that charge more for the drugs are the ones that spend crores of rupees for research and development of new drugs. Had there not been drug trials no new drugs would have been invented and we would have mortality rates compared to Stone Age. Also I agree that most doctors endorse certain brands of drugs (which I do not deny may be for some financial gains also) because they have faith in the quality of the 'active drug' of certain companies. Yes many local companies manufacture generic products (which is a copy of the original molecule discovered by the expensive company which can be used for unaffordable patients. But you did not mention that many of these generic drugs are of substandard quality and are the reason of many uncalled deaths due to drug reactions. Most doctors would not want to take responsibility of the quality of the 'generic' drugs.

 
8. Sir, we don’t say you are wrong there are bad doctors out there as well but you projected whole medical fraternity as fake corrupts and evils.Mr. Aamir Khan I am not getting back at you because I took your show personally. Yes, I agree that there are doctors indulging in shameful malpractices and even I know a few of them. But I can proudly say I am surrounded by more doctors who work day and
night just to ensure that their patients get the best possible treatment..The 'BAD' doctors should be punished and we all can come together to ensure we do not encourage such malpractices

9. I'm a doctor because I’m capable and not because of charity.....I’m qualified on my own merit and not because u elected me!!
You were asking Dr. Devi Shetty whether he can do humanitarian work and Earn at same time? This is like asking Amir Khan or Shahrukh khan their income and generalizing it for every actor in the industry (Even junior artists). Sir, just as there are only few Khans and Kapoors,There are even fewer Devi Shetty and Naresh trehan who run their chain of Multi-specialty hospitals spread all over the country. See what it takes to become a doctor and then give such “Geeta-Gyan”.
A.  5 and half year of MBBS training and 1 more year of Compulsory Rural Internship at Rs. 15000 - 20000 per month. (Any other field e.g. Engineering, Management, a person would become Postgraduate in this much time and start earning double the amount.) If one doesn’t study further, the pay at this step is 22,000 per month.
B.  After above 6 and half years of Graduation, SERVICE BONDS RANGING FROM 2 YEAR TO 10 YEAR
C. 3 more years of Post graduation, followed again by compulsory rural / Government job for 1 year to 5year or pay Rs. 25Lac to 2 crore bond. If one doesn’t study further, the pay at this step is 40,000 per month.
c. After this above 10 and half years, 3 more years of Super specialty, followed by 1 year of Govt job or a Bond of Rs. 2 Crore. And the seats are so few with tough competition, there tends to be a gap of a year or two in preparing for various entrance exams.

10. We don’t sleep at nights to have knowledge about your pain. My life is just books and tests because I have to save your life in future. Secondly I would have appreciated if you would have thrown some light on the entrance examinations and the hard work, dedication and sacrifices a doctor needs to clear his MBBS, MD, DM etc examinations. I wish you had spent half a day in the emergency department and OPD of a Govt. Hospital and realized that the work timings, working conditions, lunch breaks, doctor: patient ratio, hours of sleep per week, living conditions in the hostel and the stipend is worse than a class 4 laborer. You would have also surprisingly realized that the 'DOCTORS' are the only 'FUNCTIONAL' part of a Govt. Hospital which still caters to thousands of patients in a day. I am always exposed to infections coz I am always around the sick. My job is not from 9 to 5 but it is 24*7 till I die. My family life is a mess because I don’t spend time with them instead treats you. I study all my life just for u people...so RESPECT DOCS.

11. I understand that your aim in this episode, and on the show, as a whole, is to make society aware of the issues that plague India, and help it to move towards a better place. I also understand that you may have, unfortunately, done the exact opposite, at least with this episode. I’ll tell you why.

You started the show with the story of a diabetic losing his toe. (You did not tell us that he is diabetic, but the footwear he was wearing hinted at that.) This gentleman was retrospectively told about the possibility of medical management of his toe infection. You should know few statistics about diabetic foot disease (yes, Indian doctors also are aware of research methodology, like your famed “research” team).The foot ulcer incidence rates range between 2% and 10% among patients with diabetes mellitus. The age adjusted annual incidence for non traumatic lower limb amputations in diabetics’ ranges from 2.1 to 13.7 per 1000 persons (as per a study published in the Journal of American College of Surgeons in 1996). India has approximately 50.8 diabetic patients, according to the world diabetes foundation. Assuming that Indian doctors are competent enough to treat diabetes as well as their counterparts in the US, (where, presumably, you will be going for your medical treatment, as you proudly proclaimed that you will not undergo any medical treatment in India) that translates to about 5 million Indians having a chance of developing a foot ulcer, and about 500 thousand Indians needing lower limb amputation. Each of those 5 million people who develop the foot ulcer, will remember your episode, and will opt for medical treatment, which, if it fails to work (which it will, Mr. Khan, in a more than a few cases), will convert a toe amputation into a below knee or above knee amputation, or even death, depending upon how long the patient chooses to be on medical therapy. You have just condemned 5 million Indians to uncertainty, loss of limb more than what would have been, or even death. And you should know that the patient in your show might still be able to walk just because of the timely action taken by the surgeon.

     
Next,
There was a chat about “unnecessary” Kidney transplants. Here are a few facts, Aamir. In the United States, the general hemodialysis and peritoneal dialysis populations have 2 hospital admissions per patient per year; patients who have a renal transplant have an average of 1 hospital admission per year. Additionally, patients with ESRD (End Stage Renal Disease) who undergo renal transplantation survive longer than those on chronic dialysis. The mortality rates associated with hemodialysis are striking and indicate that the life expectancy of patients entering into hemodialysis is markedly shortened. In 2003, over 69,000 dialysis patients enrolled in the ESRD program died (annual adjusted mortality rate of 210.7 per 1000 patient-years at risk for the dialysis population, which represents a 14% decrease since peaking at 244.5 per 1000 patient-years in 1988). The 5-year survival rate for a patient undergoing chronic dialysis in the United States is approximately 35%, and approximately 25% in patients with diabetes. Though there are no nationwide records to calculate the incidence of ESRD in India, a population based study done in Bhopal showed the average annual crude and age-adjusted incidence rates for the period were 151 and 229 per million populations, respectively. Extrapolating this data to the population of India, we have 200 thousand Indians with ESRD. Again, if you are willing to believe that Indian doctors are as competent as their western counterparts, only 25 percent of these will live beyond 5 years without a transplant. So renal transplant remains the best available treatment option for chronic kidney disease. You have just condemned 150 thousand Indians to uncertainty, indignity and death. You said patients on dialysis live up to 15-20 years. (I hope you take responsibility for people who after watching your show plan to not go for kidney transplant and die in less than 5 years)

Next,
You spoke about doctors asking for “unnecessary” tests, and even went to the extent of describing a “basin” test in jest. In doing so, you condemned every clinical practitioner in the country to a lifetime of uncertainty about how his patients will react to his demand for justified investigations which will undoubtedly save the patient’s life. And get some research done on the cases of somatoform and somatisation disorders where patients have only a psychological belief about some serious illness inside them. In such patients we need to prescribe some costly medicines maybe just multivitamins to act on their psyche and placebo effects are generated to correct their cognitive distortion. Some times in doing so we need to order some apparently unnecessary investigations but they are all justified in the eyes of a TRUE HEALER just to get rid of the illness and not to get money.

Next,

An overenthusiastic girl from the audience said that her father was forced for an emergency liver transplant '6-7 years' ago for gastroenteritis. Fact- Even today there are ' a handful' of hospitals in India offering liver transplants. To think those 6-7 years ago, just for gastroenteritis 999 patients (according to your data) were offered liver transplant is not only improbable but technically impossible.

I could go on with this dissection of your well researched show Aamir, but I just want to end this issue with a story. There is a man, who was educated in rural India, came to a city with next to nothing, practiced as an honest doctor there for 30 odd years, refused to give or accept commissions or cuts, stayed simple, worked hard, and gave his family a decent life. Today, you have condemned him to being seen as a criminal in the eyes of the same people he served.


16. Here are some of suggestions to heal the ill medical and health system of india.

1.  Govt. medical colleges and hospitals should multiply several folds, increasing the number of doctors in each department, improving the doctor: patient ratio. Doctor's salaries and living conditions should be looked after and should be comparable to other professionals.
2. Try to maintain the govt. hospital up to the standard of private sectors. And this is the job of govt.
The Govt. should spend 6-8% of GDP ON HEALTHCARE and a part of which should also be committed to the research and development of newer drugs.
3. Public too bears the responsibility to maintain the govt. property like hospital.
4. Stop corruption at top level that eats the major% of hospital fund.
No politician should be allowed to be associated with any private medical colleges.
5. Give doctors the proper social security.
6. The primary school education must include more and more health related topics because who can be fooled? Only those who don’t know about It.! So t
he general public should be educated well about common diseases and the 'acceptable' qualifications of the doctors
7. If treatment of better quality (at lower cost) is available at govt. hospitals, why would we go to empty our pocket at corporate hospitals?
8. Public should know that good treatment doesn’t come just by money.
9.
' BAD' doctors indulging in malpractices should be suspended for life. We need a strong regulatory authority to publish expected treatment 'protocols' and punish doctors found to be doing unethical practices.
10. After this show people just lost their mind. They must use their brain coz it’s a sensitive issue. Aisa na ho ki real me surgical emergency ho but wo doctor badal le ye soch k ki doctor ka paise thagne ka  bahana hai!!
11. Have regulation over pharmacy companies. They are the real money maker. Doctors are just the apparent culprit. Regulatory authorities should also keep a check on the quality of drugs being manufactured and at the same time 'sold' at the local chemist.
12. Jb hamare top leaders and stars private me treatment karayenge to govt. doctors pe bharosha kaun karega. . They often prefer foreign doctors and corporate hospitals.
13. Doctors too r human being. They too need money for survival. So people should not exaggerate the GODness of them. But yes it’s true that bad intention is always a shin either in a doctor, a businessman, an actor, politician, a bureaucrats or a common man!


These are just a few points I can think of at the moment. I am sure had you bothered to have a panel discussion and find solutions in a healthy way, we could come up with a lot more viable solutions. However you chose to sensationalize your show, by hiring 'few' people with 'fake' or 'amplified' problems and shed a few tears. Hope you understand that Your allegations like 'HAMARE DESH KE DOCTORS ITNE BIMAAR KYUN HAIN' and 'MAUT KE SAUDAGAR' are as serious as calling all actors 'Rapists' (after the shiney ahuja incident ) and all Muslims 'Terrorists' .Knowing that you twisted not one but  many known medical 'facts' to strike a chord with the 'ignorant' 'naive' audience, How do you expect me to have faith in you and the stories you would project in the upcoming shows. You have betrayed a large segment of the 'classes' as well as 'masses'. All i can say is I feel sad for the death of the 'image' you created in our minds and hearts. An unbiased Aamir who strives for nothing but the truth and the betterment of the society was after all a MYTH. Condolences….

In the end I would just like to narrate this poem...
Box me up n send me home,
Put my papers on my chest,
N tell my mom I did my best,
N tell my dad not to bow,
He will not get tension from me now,
Tell my brother study perfectly,
Keys of my scooty will b his permanently,
Tell my sis don’t b upset,
Her sister will not rise after this sunset,
Don’t tell my frndz they r hearties,
N start to ask for parties,
Tell my love not to cry..coz
" I'M A DOCTER..
BORN TO DIE...”

                                                            Source:- a medico’s diary                

                                     http://medicosdiary.blogspot.in

Sunday, February 10, 2013

copra- life or poison

copra- life or poison
-BY Dr. Rohit kumaar 96 batch
published in SPRIHA 2001-02 issue

"बनवारी हो, रहरी में बोलेला सियार": गाता हुआ रामसरन तपती दोपहरी में सूरज को चुनौती देता अपने खेतों की रखवाली कर रहा था. तभी उसकी नज़र बरगद के जड़ पे बैठे जोखू पर पड़ी. जोखू सर झुकाए, बेबस लाचार ऐसा लग रहा था मनो उसे गोहत्या का पाप लग गया हो. रामसरन पुच बैठा-"का ह जोखू भाई...का हाल बा...?" जवाब में जोखू ने केवल सर उठाया. उसके अश्रुपूरित आँखों और चेहरे के काले पद गए झुर्रियों से इतना तो स्पष्ट था कि वह किसी भारी विपत्ति का शिकार हो गया है. भर्राए गले से उसने बताये की उसका बेटा जामुन के पेड़ से गिर गया है और अब तक बेहोश है. डॉक्टर इलाज़ करने से पहले CT scan कराना चाहते हैं. अब उसके पास इतने पैसे तो हैं नहीं की वह ये जांच करा पाए. सरकारी अस्पताल में तो यह जांच होता भी नहीं. राम्रासन पूछ बैठा-"लेकिंज ५ साल पाहिले जब रघुआ के बेटा बेहोश भेल रहे तब त बिन जांच के ही इलाज़ हो गेल रहे?". जोखू का जवाब था-"डॉक्टर साहब कहलन कि उनका COPRA के डर बा".
              "ई COPRA का ह भाई"
पुरे गाँव में स बात पे बहस छिड़ गयी. आखिर यह क्या चीज़ है? इससे इतने बड़े बड़े भगवान् के दुसरा रूप कहे जानेवाले डॉक्टर लोग भी डरने लगे?किसी के अनुसार यह उसका बहाना होगा, या फिर कोई जांच में मिलने वाले कमीशन की बात करता.

शहर में पढने वाले भोलू ने बताया कि उसने COBRA का नाम सुना है जिसका काटा हुआ पानी भी नहीं पी पाता  है. तो हो सकता है यह COPRA  भी उसी का कोई भाई बंधू होगा. अंत में लोगो ने निष्कर्ष निकाला- यह ऐसा कानून है की फिर डॉटर भगवान् नहीं रह जाता, उसे भी व्यापार के दायरे में दाल दिया जाता है.

जोखू के मन में अंतर्द्वंद चल रहा था. इस क़ानून से किसको लाभ है? डॉक्टर और मरीज़ दोनों परेशान हैं. अगर कानून डॉक्टर से ऊपर है तो फिर इलाज़ कचहरी में होना चाहिए? कम से कम कानून इलाज़ नहीं करता पर जांच ही फ्री में करा देता. भाई, कोबरा के काटे का इलाज़ है पर इस क़ानून का कुछ नहीं. यह तो बिना देखे ही काटता है.
जोखू देख रहा था बेहोश बेटा मरणासन्न हो रहा था, copra का विष चढ़ता जा रहा था. उसकी कोई भी सांस अंतिम हो सकती थी.

मानवता की बेड़ियों में जकड़ा सिसकता एलोपेथिक डॉक्टर समाज

मानवता की बेड़ियों में जकड़ा सिसकता एलोपेथिक डॉक्टर समाज 
-by Dr. Mrityunjay sarawagi. M.S. dept of surgery
      published in SPRIHA 1999 issue.

सफ़ेद कोट , गले में आला, इलाज़ की चुनौतियों एवं शल्य क्रिया के रोमांच से अभिभूत प्रत्येक विद्यार्थी अपने अथक परिश्रम से मेडिकल कोल्लेज में दाखिला लेता है. ५-८ वर्षों के तपस्या के बाद वह स्वतंत्र रूप से व्यवसाय से जुटता है.इस व्यवसाय के जोखिमो से और रोज़ की उतरदायित्व से उसे पता चलता है की हर वह चीज़ जो चमकती है सोना नहीं होती.

आज व्यवहार में आने वाली सभी चिकत्सा पद्धतियों में  एलोपेथिक सबसे प्रमाणिक चिकत्सा प्रणाली है.सच ये भी है की इस चिकित्सा पद्धति की अपनी परिधि , लक्ष्मण रेखाएं, एवं जटिलताएं हैं. पाश्चात्य विज्ञान पर आधारित इस चिकित्सा का प्रचलन भारतीय सामाजिक एवं आर्थिक परिप्रेक्ष्य में चिकित्सक के समक्ष कई बार किंकर्तव्यविमूढ़ की स्थिति उत्पन्न कर देता है.
निकट के समय में चिकित्सक ये अनुभव करने लगे हैं की मरीज़ के अभिभावकों की अपेक्षाएं , आक्रोश,अविश्वास एवं असंतोष की भावना बढ़ने लगी है.तो क्या चिकत्सकों के मूल्यों का ह्रास हुआ है? क्या इस स्थिति में केवल चिकित्सक उत्तरदायी हैं?यह सच है कि सामाजिक मूल्यों में कमी का असर इस व्यवसाय पर भी पडा है. कुछ चिलित्सक अपने क्रियाकलापों से इसे कलंकित कर रहे हैं. लेकिन इनकी संख्या कम है. इस संख्या मे वृद्धि MBBS degree धारकों से नहीं है, बल्कि अल्पकालिक एवं अपर्याप्त योग्यता वाले वैसे चिकित्सकों से है जिन्हें एलोपेथिक शिक्षा का विधिवत ज्ञान नहीं है. और जो अपने मरीज़ के इलाज़ में गलत तरीको का प्रयोग करते हैं.
आज एक तरफ तो मानवता का ढोल चिकित्सक के गले से बंधकर लोग उन्हें अपमानित एवं प्रताड़ित करने से भी  नहीं चुकते. वहीँ साथ साथ COPRA-consumer protection act की जंजीरों में हमें जकड दिया जाता है. इस स्थिति में हम सिसक तो सकते हैं, प्रतिवाद नहीं कर सकते हैं. यदि इस चिकत्सा विधि में विस्वास रखने एवं लाभान्वित होने का अधिकार तो मरीज़ को है तो इसके दोषों एवं इसकी सीमा रेखाओं को भी उन्हें ही समझना एवं स्वीकार करना होगा. चमत्कार अलाद्दीन का चिराग या संजीवनी बूटी जैसा इलाज़ इस पद्धति की चिकित्सा विधि में नहीं है. हम संवेदनहीन नहीं हैं,लेकिन अप्रत्याशित परिणाम, अभिभावकों की असामयिक, अनुचित एवं अपनी सुविधानुसार मांगों की पूर्ति नहीं होने पर मानवता के कटघरों में खड़ाकर जिस प्रकार हम अपमानित और पप्रताड़ित हो रहे हैं उस मानसिक वेदना एवं क्षोभ का आभास कर पाना शायद दूसरों के लिए संभव नहीं है.
चिकत्सा ऑफिस में पड़ी कोई फाइल नहीं है जिसपर दबाव डालकर कोई मनोकुल आदेश पारित कराया जा सके, यह परस्पर विश्वास एवं सहयोग से ही संभव है. आनेवाला समय एलोपेथिक चिकित्सक के लिए और जटिल हो सकता है, साथ ही मरीज़ विशेष  कर गंभीर रूप से  बीमार मरीजों के इलाज़ में परेशानियां आ सकती है. अगर हम आज जागरूक होकर इस व्यवसाय को बनाम करने वालों का बहिष्कार शुरू न करें एवं लोगों को इस चिकत्सा विधि की वस्तुस्थिति से अवगत न करायें.

Saturday, January 26, 2013

lecture theatr-a description of our classroom scene

"a descriptive study of the classroom situations at rims,ranchi by Dr. Govind madhaw and Dr. Chandan kumar yadav"

आदमियों की एक आदत होती है,जहाँ भी गए, जो भी देखा,या जो कुछ भी मिला उसमे कुछ न कुछ बुराइयां जरुर निकालेंगे अपनी बुद्धि का प्रदर्शन करने के लिए. मैं भी एक इंसान ही हूँ और इसलिए ये सद्गुण मुझमे भी व्याप्त है. यूँ तो बुराई करने को हज़ारो चीज़ें है  इस जहाँ में मगर मैं उस चीज़ पे ज्यादा मेहरबान हूँ जो मुझे सब से ज्यादा अज़ीज़ है और अजीब भी.
जी हाँ, आपने बिलकुल ठीक समझा. ये है हमारा क्लासरूम. यानी lecture theatre. सही मायने में भी यह किसी ड्रामा थियेटर से कम नहीं यानी नौटंकी से भरपूर. आइये नौटंकी का पात्र परिचय सेगमेंट शुरू करें.....
1.students- future doctors, future.....
2. assets of students
3. teachers-professors.doctors
4. assets of teachers
5. attendance
6. lecture
so these were the headlines of the hour.
now in details...
1. STUDENTS-
 इस नौटंकी थियेटर में निम्नलिखित प्रकार के विद्यार्थी पाए जाते हैं...
१. जिनकी नींद हॉस्टल में पूरी नहीं हो पाती
२. इन्हें कम सुनाई देता है यानी पीछे बैठने वाले,....शायद पीछे साफ़ आवाज़ पहुँचती हो
३ . एकाध गो आगे बैठ के मुड़ी हिलाने वाले......क्लास की इज्ज़त के अंगरक्षक
४.. सज धज के क्लास में ज़रा देर से आने वाले ...सही में इन्ही के सहारे तो समय कटता है.
५..इनकी सजावट को निहारने वाले

2. ASSETS OF STUDENTS-
a. Earphone- स्टूडेंट्स की अहम् जरुरत है...बुढापे की लाठी है..नंगे का लंगोटा है..डूबता के लिए तिनके का सहारा है
 जहाँ एक तरफ टीचर्स के मधुर वचनों से बचाता है वहीँ batchmates द्वारा बनाये गए मजाको से भी अनजान रखता है, अपने antisedative action के लिए भी यह काफी मशहूर है. लेकिन इसके कई साइड इफेक्ट्स भी हैं .जैसे attendance छुट जाना या फिर किसी दुसरे के रोल नंबर पे आवाज़ दे देना इत्यादि....
b.टोपी- यह गंजो के लिए लंगोटी है , हाँ भाई वही इज्ज़त ढंकने वाली. कुछ लोग इसका प्रयोग आगे झुक कर नींद मर्लेने के लिए भी करते हैं. या फिर नज़ारे बचाकर किसी को निहारने के लिए भी ये अक्सर प्रयुक्त होता है.हाँ एक बात और, अगर सुबह देर से नींद खुली हो और बिना नहाये क्लास आना पड़े तो भी यह बहुत उपयोगी है...
c.मोबाइल फ़ोन -यह सुदर्शन चक्र है. टारगेट पे अचूक निशाना लगाता है. नर या नारी...सभी छात्रों को यौवन को सही मायने में enjoy कराने में यही एकमात्र मददगार है. रूमानियत महशुश करना हो, नए रिश्तो को पनपाना हो, sms यानि "सरल मोबाइल सन्देश " भेजना हो या टीचर्स को मिस कॉल मर कर तंग भंग करना हो....तो हर मर्ज़ की बस एक दवा है ---मोबाइल. हाँ धार्मिक विडियो देखने और दिखाने में भी यह काफी प्रशिद्ध है.
d. कलम - लेखनी ...नोट्स लिखना इसका सबसे तुच्छतम प्रयोग माना जाता है. सबसे महत्वपूर्ण प्रयोग है कान खुजलाना, सामने वाले की पीठ में उकेत्तना , कार्टून बनाना ...बाकि हर कलाकार की कबिलियत पर......
e.बेंच-डेस्क - महत्वपूर्ण कार्यो  का निष्पादन इसके बिना असंभव प्रतीत होता है. सतयुग से ही इसका प्रयोग ड्रम बजाने में, कार्टून बनाने में, धार्मिक चित्रकारी में, इसके निचे छिपकर मोबाइल काल अटेंड करने में, इत्यादि अनुशंधानो में होता रहा है.

3. TEACHERS-
हमारे यहाँ यानि रिम्स में योग्य शिक्षकों की कोई कमी नहीं है. एक से बढ़कर एक विद्वान्,आचे clinicians,doctors, और अनुभवी प्रोफेसर हैं हमारे पास. कईयों के पास तो विदेशी डिग्री भी है.शायद इसलिए इनमे से कई हिंदी बोलने में अपनी डिग्री की बेईज्ज़ती समझते हैं.कुछ तो यहाँ तक कहते हैं-" u are a medico, u must try to live with english. All of u note it, when i speak then i speak, when u speak then u speak, dont speak in between between." और इसलिए वार्ड में हम मरीजों से पूछ बैठते हैं -"ऐ जी सरसती देवी, जपला से आये हैं, ok then plz let me know about severity of ur angina..." और मरीज़ बेचारे हक्का बक्का. कुछ कान्वेंट स्कूल के प्रोडक्ट्स ने एक बार हिंदी में मरीज़ से पूछताछ करने की ज़हमत उठाई. और एक महिला से पूछने लगे-"हाँ तो आपकी महामारी कैसी है?????"  अब उस ग्रामीण महिला को क्या पता की मेम साहब माहवारी को महामारी बोल रही है ..अब अपनी भाषा की अल्पज्ञता का ये नमूना......खैर...अंग्रेजी makes us feel superior then others....इसलिए तो हमलोग फाइनल मौखिक परीक्षा के पहले english spoken class join कर लेते हैं.
किसी किसी टीचर की आवाज़ इतनी अच्छी  होती है की पहले बेंच पे बैठ कर हमें अपनी कानो पर विस्वास ही नहीं होता. हो सकता है कि maaleus and incus में demand hypertrophy हो जाये.
हालाँकि हमारे प्रोफेसर डॉक्टर के पास समय का सर्वथा अभाव रहता है फिर भी वे अपना कीमती समय हमें देते हैं, वाकई ये गर्व की बात है.उनकी व्यस्तता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि क्लास के बीच में ही उन्हें कितनी ही बार फ़ोन पे बात करना पड़ता है. और उनके वार्तालाप पे हम तरह तरह के निष्कर्ष निकलते रहते हैं, जैसे-"जरुर बीबी का फोन होगा....नहीं रे कोई आइटम भी तो हो सकती है....न रे मरीज़ फंसा रहे होंगे...कम्पनी का भी तो हो सकता है...ना ना medical representative  से होटल बुक करवा रहे होंगे...."...
कुछ प्रोफेसर को तो chalk allergy होती है, कारण  हमारे श्याम पट  यानि black board का अति सुविधासंपन्न होना भी हो सकता है, या फिर हम क्षात्र  इतने कुशाग्र बुद्धि है कि शिक्षक्मुखाग्र से निकले शब्द रूपी प्रसाद को कर्ण पथ से निगलने को आतुर रहते हैं हम, और शायद इसलिए लैपटॉप के ज़माने में भी श्रुति स्मृति ज्ञान विधि को ही बेहतर समझते हैं और इसलिए उन्हें श्याम पट पर कुछ भी लिखने की जरुरत ही नहीं पड़ती.

4. ASSETS OF TEACHERS-
 तो हमारे क्लास रूपी स्टेज में शिक्षकों को अपनी कला प्रदर्शन के लिए जिस अत्यंत महत्वपूर्ण यंत्र की आवश्यकता पड़ती है वो है विद्युत् चालित प्रक्षेपक यानि "PROJECTOR". इसके भी दो प्रकार है, एक मल्टीमीडिया वाला यानि HIV- HIGHLY IMPORTED VARIETY का और दुसरा बाबा आजम के जमाने से चला आ रहा....
बीच लेक्चर में अगर बिजली रानी मायके हाली जाये तब मनो ज़िन्दगी थम जाती है. हाई-फाई डिस्कसन से हम तुरंत साधारण बातों की पढ़ाई करने लग जाते हैं, या फिर ऐसे ही गप्पे हांक कर क्लास किसी तरह ख़त्म कर दी जाती है.

5. ATTENDANE-
यह शब्द आंग्ल भाषा के शब्द ATTENTION से बना हुआ प्रतीत होता है,जिसका शाब्दिक अर्थ होता है ध्यान देना. मगर हमारे यहाँ यह एक MISNOMER है. अर्थात PHYSICAL AND MENTAL PRESENCE की बजाय सिर्फ PHYSICAL PRESENCE को प्राथमिकता दी जाती है. हालाँकि आपके दोस्तों की दुआ से आप इस से भी निजात पा सकते हैं. मगर उसके लिए जिस रासायनिक अभिक्रिया की जरुरत पड़ती है उसका नाम है-  प्रॉक्सी..
PROXY- It is a type of social ativity, done in good faith to ensure the dual presence of his client in the future university exam as well as by that time outside the class.
वैसे तो ATTENDANCE को MCI ने MUST बना दिया है, क्लास आना अच्छी बात है मगर कुछ प्रश्न अभी भी उत्तर की तलाश में sms बनकर भटक रहे हैं.
१. आखिर क्यों यह बताना पड़ता है की attendance जरुरी है ?
२.क्या हर ८०% attendance वाले का एग्जाम अहह ही जाता है?
३.क्या प्रॉक्सी लगवाने वाले हमेशा फेल ही होते हैं?
४.आखिर प्रोक्सी की जरुरत ही क्यों पड़ती है?
५.जहाँ एक तरफ attendance कम होने पर , चाहे कोई भी मजबूरी हो, हमें sent-up होने से रोक दिया जाता है, वहीँ दूसरी तरफ over-attendance होने पर अगले साल उसका कोई भी बोनस या फायदा नहीं मिलता.ये तो सरासर अन्याय है..?

6. LECTURE
हमने सुन रखा था कि स्कूल में क्लास होते हैं और कॉलेज में leture. मगर आज तक हमें ये अंतर नहीं समझ में नहीं आया की class and lecture में अंतर क्या है? यहाँ भी हमें definitions रटवाए जाते हैं तोते की तरह,notes लिखवाए जाते हैं पहले क्लास के बच्चे की तरह.शिक्षक अपने अनुभव और बारीकियां profess करने की बजाय अपने स्लाइड्स की reading करना ज्यादा पसंद करते हैं. कुह लोग तो पूरी की पूरी किताब हनुमान चालीसा की तरह बिना किसी पड़ाव के धाराप्रवाह बहा कर चले जाते है...
एक टीचर को सिर्फ एक टॉपिक मिलता है पढ़ाने के लिए.वो भी सदियों से उसी को पढ़ाते आ रहे हैं. मगर ताज्जुब वे हर साल एक ही नोट्स को लिखवा भर देना अपना फ़र्ज़ समझते हैं, भले उनकी कर हर साल बदल जाए मगर हर साल उस टॉपिक पे वही चुटकुला चलता है,हर बार लड़के वही उबाओं कहानी सुनते हैं..और नोट्स भी वही...जिसे कुछ छात्राएं बड़ी म्हणत से छपने का काम करती हैं, और हम उनसे फोटो कॉपी करवा लेना अपना परम कर्तव्य समझते हैं.इन नोट्स को पढने की कोशिश सिर्फ एग्जाम के पहले की जाती है, क्यों की ऐसा अंधविश्वास है की इन्हें लिखने से एक्साम में पुरे मार्क्स मिलते हैं.
एक टीचर को सप्ताह में एक ही क्लास मिलता है, यानि एक सप्ताह में ६-७ टीचर अलग अलग टॉपिक शुरू कर देते हैं. मसलन नज़ारा ऐसा होता है कि एक तरफ हम neoplasia का  definition रट रहे होते हैं वहीँ दूसरी तरफ साथ साथ हमें melanoma surgery भी पढनी पड़ती है और अगले तरफ prostate का ट्रीटमेंट.
क्लास में कव्वाल्ली की टीम की तरह लड़के-लड़कियों के अलग अलग बैठने पे तो हर साल टीचर्स अपनी कहानिया सुनाते हैं-"हमारे समय में तो ऐसा नहीं था..बहुत फ्रैंक था हमारा बैच ...साथ सिनेमा देखने जाते थे..."

ज्यादा पोस्ट-मार्टम नहीं करना चाहिए, वरना कल को गए जब मेरा p.g. में नहीं होगा तो लोग यहि कहेंगे की "ई लड़का साल भर खली यही सब research किया है तो रिजल्ट कैसे होगा?????" इसलिए पाप ज्यादा नहीं बटोरते हुए अलविदा. कल किसी और टॉपिक का पोस्ट-मार्टम किया जायेगा......जाइए लाश का इंतज़ाम कीजिये....

Saturday, October 20, 2012

this is the beauty of medical science

"This is the beauty of medical science."
Exceptions are rules.

Facts are superior to theory.

Memory is the only best trick to understand it.


Mnemonics are like chemical formulas of millions of molecule.have to mug up all.



Even an illiterate patient may declare u within a fraction of second as - "ye to kharab doctor hai...." and the worst part is people take it as a certified data against you."



Most beautiful nurses u keep to entertain ur patients as cheer girls rather than for urself.

Every next year new edition of book comes and suddenly whole of ur knowledge till gained sum up into a big zero. restart the new one from the very first page whole of the year till new edition comes again to screw u.

Your patient will die if u apply ur concept instead of fixed protocol. bcoz there is a huge screwier named as "idiosyncrasy'.

So on.....describing the beauty of medical science.....keep on adding ur pain.....

Sunday, September 2, 2012

आपबीती - डॉ बबुआ से डॉ बाबा तक का सफ़र

आपबीती - डॉ बबुआ से डॉ बाबा तक का सफ़र 

                   डॉ चन्दन कुमार ,2006 batch,RIMS, RANCHI.

बहुत लफ्फा-सुट्टी, हेन -तेन , घिस -लपट और This -that के साथ campus का life ख़त्म होने को है। कितनी चुभती और गुदगुदाती यादों से भरा रहा सफ़र। कुछ भूल गए, कुछ भूला दिए गए।कुछ भूलकर भी न भूले गए और कुछ जबरन याद दिला दिए गए।

17 अगस्त 2006 [very special day]- campus  का पहला दिन। सादे लबादे में खुद को लपेटकर एक खादी का झोला हाथ में ,और साथ में medico होने का certificate  यानि hostel -i.d. हलके पानी में भींगते हुए MCD के पास सुबह 8 बजे एक दोस्त ने कुछ कहा---. 

दिल में डर था पर दिमाग में मेडिको होने का गुरुर। पैर तो जमीन पर थे ही नहीं।काउंसेलिंग के अगले ही दिन अपने दोस्तों के साथ हॉस्टल facility देखने गया। जब बॉस को पता चला की एक junior है, तो उन्होंने कहा-' कहाँ छोटू?बाराती के साथ तो सब girls -hostel जाते हैं,तुम boys -hostel में क्या कर रहे हो? क्या चिड़ियाघर घुमने आये हो? समय की नजाकत को भांपते हुए बिल्ली की तरह निकलने में ही भलाई समझी।बड़ी adventurous एंट्री थी। एक और बात तो भूल ही गया। महुआ' से तो वाकिफ ही होंगे। बोतल वाला नहीं, पेड़ वाला ....ठीक उसी तरह टेबल पर पड़े cadaver को देखकर मेरी कुछ कमसीन सखाएं टपक गयी थी।कई ghuro-metre सफ़ेद बगुलों की लार टपक पड़ी थी।

2.10 pm , physiology practical  ख़त्म। त्राहिमाम। सब अपने अपने ख़ुफ़िया रास्ते  से भाग निकले।हम अनजान। हुए परेशान। आफत में जान। physio ladies toilet खुला था- बेटा। मौका पहचान। यही होगा जीवनदान। जैसे मेरे पिछवाड़े से आकाशवाणी हुई। seniors से तो बच गए, but staff ने लगा दिया बहार से ताला। हो गया गड़बड़ घोटाला।बुरे फंसे मियां जान। सुबह हो जाएगी इज्ज़त नीलाम। .........खैर ....

3rd button देखते हुए प्रणाम बॉस की हवाई firing करते हुए हॉस्टल की छत पे पहुंचा दिए गए। वाह।क्या नज़ारा था मनो early-man फिल्म की शूटिंग चल रही हो। हम सब homo -sapiens evolution के पुराने दौर में थे।वो कबड्डी आज तक याद है।

नेक्स्ट station- जोड़ा तालाब, friends hostel . यह हमारे batch का training कैंप था। यहाँ हमने सीखा शेविंग करना, कडुआ तेल लगाना, बाल काटना, clean shave का exact मतलब , hostel i.d. करीदना और पेट भर कर k .c . करना। बताता चलूँ की 'कान चाटना' k.c. का civilized translated version है। और हाँ emergency में एक ही बाथरूम  में नहाना .....ही।ही। ही।।।।।

समय बीता. अब हम बड़े कारनामे करने लगे थे. किसी दोस्त के जन्मदिन पर मरीन ड्राइव में चिल्लाना और मिनी-ऑडिटोरियम के पीछे भसान डांस करना फिर मधुवन में खाना और दोस्त की थाली से चौमिन चुराना और एक ही ऑटो में लड़ाकर २५-३० लडको का आना."आज भी उन खानों की महक बाकी है इन साँसों में".

"हूटिंग करने का मजा और बड़े बड़े ग्रंथों में डूबने की सजा." मूड फ्रेश करने के लिए हमने कई सुहानी शामे लालपुर में गुजारी.

उस हादसे के साथ हम भी सीनियर बन गए.
venue-marine drive.
 time-9.00am.
host- 2k6 boys
guest- 2k7 girls + boys
cross-ragging or introduction का अद्भुत दृश्य और शायद आखिरी भी.
क्लाइमेक्स तो तब आया जब ऍन वक़्त पर कॉलेज के महामहिम का काफिला आ धमका. फिर तो हमलोग ऐसे भागे जैसे किसी ने मधुमक्खी के छत्ते पर पत्थर मार दिया हो.

सेकंड इयर. वार्ड ड्यूटी शुरू. पहली बार डॉक्टर टाइप से फील हुआ.और साथ में शुरू हो गया सेकंड इयर सिंड्रोम. दो दिन खांसे तो लगा की टी.बी. हो गया है,चेस्ट पेन हुआ तो हार्ट अटैक की पढ़ाई शुरू.फिर तो रिम्स से अपोलो हॉस्पिटल तक का e.c.g.से echocardiography तक सबकुछ करा लिए. जब मेरे एक सीनियर को पता चला तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा- 
           " बेटा .Angina pectoris is an endemic infectious diseas of medical colleges caused by Angellina jollie."

सेकंड इयर का लाइफ भी e.c.g. के ग्राफ की तरह उबड़ खाबड़ रास्तों से होकर गुजरा. जैसे तैसे एग्जाम देकर MBBS का half life पूरा किया.

बहुत ही खट्टी और थोड़ी मीठी यादों के साथ 3rd year  का life गुजर रहा था.करीबन १२ महीने तक लगातार examinee batch होने का गौरव प्राप्त हुआ. क्लास तो नसीब न था. हॉस्टल में रहकर एग्जाम की तैयारी करनी थी. लग रहा था mbbs का correspondence course  कर रहे हों और PLT में जाकर test series दे रहे हैं.इसी बीच बेरोजगारी के क्षणों में कुछ हादसे भी हुए. anti-social  का अवार्ड मिला,काला-पानी की सजा मिली, socially outcast हुए, बरजत की उपाधि से नवाजे गए, और तब से लेकर आजतक probable suicidal candidates list  में मेरा नाम टॉप पे विराजमान है. क्या शानदार प्रदर्शन है, मगर हैरत की बात ये है की मैं आज तक ज़िंदा हूँ. बात अलाग है की palpitation aur hypertension  लेकर शर्मिंदा हूँ, और हाल से ही गांजा-दारु-ciggerate की गली का बासिन्दा हूँ.

अब कुछ घटनाएं संक्षेप में-
१.दो साल से अज्ञातवास और एकांतवास में गए बाबा का पुनर्जन्म
२. 7th day  जैसे article का controversial writer बनने का श्रेय प्राप्त.
३. '7th day' is an article of its own kind showing the controversial attitude and the volatile personality of the writer and the editor too. and the lack of support from batchmates as per the expectations.---spriha 2020

४. और आया 3rd MB का एग्जाम. 2k6-2k7 साथ साथ. दम भर k.c. किये और करवाए.

और अब आखिरी पड़ाव .

सुना था डॉक्टर कब्र में भी पढ़ते हुए पाए जाते हैं.इसलिए harrison-davidson के साथ दफनाये जाते हैं.एक पाव का दिमाग और १० पसेरी का किताब. मैं जितना था बिंदास --बन बैठा उतना ही बड़ा सेंटी-दास. किसी किसी को तो तुलसीदास भी नज़र आता हूँ.

कॉलेज लाइफ शुरू हुआ था BBC खैनी बिक्रेता {सिनर्जी २००७} से और ख़त्म हो रहा है दारू सिगरेट से. synergy  में वो नौटंकी करना, शिखंडी बन कर चीर हरण करवाना, १०८ चुड़ैल के साथ रात गुजारना,गब्बर सिंह को खैनी खिलाना और माधव की फिल्म में विलेन का रोले निभाना.....

एक अंतर्मुखी लड़के को synergy के स्टेज पर कुछ कहने और करने लायक बनाने के लिए मैं अपने सीनियर का ताउम्र शुक्रगुजार रहूँगा.

एक विशेष अनुभव---
पहली बार सैनिक की तरह लड़ने का मौका मिला था. बस्ती वालो से लड़ाई हुई थी.पूरा कैंपस एकजुट.बीमारियों से लड़ने वाले डॉक्टर खुद को बचाने के लिए लड़ रहे थे. जीवन तो एक युद्ध क्षेत्र है, ये तो महज एक युद्ध का आगाज़ था...

कैंपस की एक परंपरा दिल को छू लेने वाली है.
MB exam  के पहले सीनियर और जूनियर का "all the best " समारोह.

जाते जाते यादों का पिटारा भर रहा हूँ.
कुछ गुदगुदाते लम्हे, कुछ हेन- तेन कुछ this-that..
मैंने इन सब से बस यही सिखा  है-
 "किसी भी रिश्ते को अगर निभाया न जा सके तो उसे उस मुकाम तक पहुंचा कर छोड़ देना चाहिए कि फुर्सत में याद करें तो खुद पर नाज़ कर सके."

और एक दरखास्त खास उनसे-

"अभी उलझा हूँ खुद की जिंदगी सुलझाने में 
फुर्सत मिली तो तेरी जुल्फे सुल्झाऊंगा 
सोचूंगा जरुर उन लम्हों को
कभी मोहब्बत की थी तुमसे
कभी शरारत की थी तुमसे"